
भारत ने ब्रिस्बेन के गाबा में अपने पहले प्रैक्टिस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से मात दे दी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पावरप्ले में भारत की शुरुआत अच्छी रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 7.3 ओवर में 78 रन जोड़े।
कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) लय में नहीं दिखाई दिए और 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उप-कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) शानदार लय में दिखे और मैदान के चारों ओर कुछ अविश्वसनीय शॉट लगाते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया।
राहुल ने खेला हेलीकॉप्टर शॉट
राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हमला करने की योजना बनाई और वह इसमें सफल रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुछ आकर्षक शॉट खेले। हालाँकि, उन्होंने पैट कमिंस पर एमएस धोनी (MS Dhoni) का सिग्नेचर शॉट खेला। 30 वर्षीय ने कमिंस की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट का अपना वर्जन खेला। खेला और वो छक्के के चला गया। लेकिन अगली ही गेंद पर कमिंस ने बल्लेबाज को एक शॉर्ट गेंद फेंकी, जिससे उनके हेलमेट पर जाकर लगी थी। हालांकि इससे उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
Advertisement— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) October 17, 2022
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186/7 का स्कोर बनाया। भारत के उपकप्तान राहुल ने 33 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। राहुल के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। विराट कोहली (13 रन पर 19) और दिनेश कार्तिक (14 रन पर 20) ने भी योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इस मैच के बाद भारत बुधवार (19 अक्टूबर) को उसी स्थान पर न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 20 ओवर में 180 के स्कोर पर ढेर हो गयी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान एरोन फिंच ने बनाये। उन्होंने 54 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मिचेल मार्श ने 35(18) रन की पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए।