FeatureIPL

मुंबई इंडियंस के अलावा ये दो टीमें भी आईपीएल में हार चुकी हैं लगातार 6 मैच

Share The Post

आईपीएल 2022 में 5 बार की मुंबई इंडियंस की टीम इतना खराब प्रदर्शन करेगी जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले है और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि यह पहला बार नहीं है जब आईपीएल के 15 साल के इतिहास में कोई फ्रेंचाइजी लगातार शुरुआती छह मैच हार गयी हो। इससे पहले भी दो बार इस टूर्नामेंट में देखने को मिल चुका हैं। लगातार 6 मैच हारने वाली टीमों की इस लिस्‍ट में मुंबई तीसरे स्थान पर है।

Advertisement

1. दिल्ली कैपिटल्स (2013)

दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) 2013 में लगातार 6 मैच हार गयी थी। उन्हें सातवें सीजन में जाकर पहली जीत मिली थी। सातवें मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया था। उस सीजन में दिल्ली की टीम 9वें स्थान पर रही थी। 2013 में दिल्ली ने 16 मैच खेले थे और उन्हें सिर्फ 3 में जीत मिली थी।

उस सीजन में दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड वार्नर ने बनाये। वार्नर ने उस सीजन में खेले 16 मैचों में 126.93 के स्ट्राइक रेट के साथ 410 रन बनाये थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक देखने को मिले थे। वहीं गेंदबाजी में दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लिए। उन्होंने 16 मैच में 8.78 के इकॉनमी रेट की मदद से 16 विकेट लिए थे।

Advertisement

2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2019)

वहीं आरसीबी की टीम इस सीजन में लगातार 6 मैच हार गयी थी। उस समय टीम की कप्तानी विराट कोहली संभाल रहे थे। उन्होंने अपने सातवें मैच में पंजाब को 8 विकेट से हराते हुए पहली जीत हासिल की थी

बैंगलोर ने इस सीजन में 14 मैच खेले थे जिनमें से टीम ने मात्र 5 जीते थे और 8 हारे थे। वहीं एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका था टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर थी। टीम की तरफ से उस सीजन में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये थे। उन्होंने 14 मैच में 464 रन बनाये थे। वहीं सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए थे। उन्होंने 14 मैच में 18 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

Advertisement

3. मुंबई इंडियंस (2022)

मुंबई इंडियंस ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 21 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अगले मैच में क्या वो अपनी पहली जीत हासिल कर पाएंगे।

इस मैच में टीम को जीत हासिल करनी है तो तीनों ही विभागों में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा। 5 बार की आईपीएल चैंपियन इस समय पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button