Feature

3 CSK खिलाड़ी जो लंका प्रीमियर लीग 2022 में खेलते हुए दिखाई देंगे

Share The Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 में काफी खराब प्रदर्शन किया। इस सीजन में उन्होंने 14 मैच खेले जिनमें से टीम को 10 में हार और सर 4 में ही जीत का स्वाद चखने को मिला है। वहीं वो अब अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए वापसी करना चाहेंगे। सीएसके आईपीएल 2022 टीम के कुछ विदेशी खिलाड़ी लंका प्रीमियर लीग 2022 में खेलते हुए दिखाई देने वाले है।

लंका प्रीमियर लीग के 2022 एडिशन के लिए ड्राफ्ट कल हुआ, जहां कई बड़े खिलाड़ियों ने पांच फ्रेंचाइजी से कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। तो आज हम आपको चेन्नई के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जो एलपीएल 2022 में खेलेंगे।

Advertisement

1. महेश तीक्ष्णा

डिफेंडिंग चैंपियन जाफना किंग्स ने लंका प्रीमियर लीग 2022 के लिए महेश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana) को अपने साथ जोड़ा है। तीक्ष्णा आईपीएल 2022 में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए सुर्खियों में आये थे।

इस ऑफ स्पिनर ने आईपीएल 2022 में चेन्नई की तरफ से 9 मैच खेले है और 7.46 के इकॉनमी रेट की मदद से 12 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी है।

Advertisement

2. ड्वेन प्रिटोरियस

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) को कोलंबो स्टार्स ने एलपीएल 2022 के लिए 60,000 अमेरिकी डॉलर में साइन किया। कोलंबो स्टार्स एलपीएल 2022 में उनके आईपीएल अनुभव का फायदा उठाना चाहेगी।

प्रिटोरियस ने आईपीएल 2022 में 6 मैच खेले और 44 रन बनाये। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 10 के इकॉनमी रेट की मदद से 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

Advertisement

3. मथीशा पथिराना

कैंडी फाल्कन्स ने एलपीएल 2022 ड्राफ्ट में मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) को साइन किया। लसिथ मलिंगा जैसे गेंदबाजी एक्शन वाले तीक्ष्णा इस सीजन में कैंडी फाल्कन्स के लिए मुख्य गेंदबाजों में से एक होंगे।

मथीशा को आईपीएल 2022 में सीएसके ने चोटिल एडम मिल्ने के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था। पथिराना ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया था। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2022 में 2 मैच खेले और 7.61 के इकॉनमी रेट के साथ 2 विकेट अपने नाम किये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button